टीकमगढ़। 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन ब्लाक काग्रेस कमेंटी टीकमगढ द्वारा ज्ञान के प्रतीक, आधुनिक भारत के निर्माता, महिलाओं एवं शोषित समाज के मसीहा,संविधान निर्माता विश्वरतन बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती पर यादवेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री म प्र शासन एवं उपास्थित काग्रेंस जनों ने अम्बेडकर तिराह पहुंच कर बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पंजलि अर्पित की जमकर बाबासाहेब अम्बेडकर अमर रहेंगे के नारे लगाये प्रेस को सम्बोधित करते हुये यादवेन्द्र सिंह ने कहा भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा रचित संबिधान की रक्षा करना एवं उनके बताये हुऐ रास्ते पर चलना हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य हे आज की सरकार सभी सरकारी कम्पनी जिनको सरकार चलाती है उनको बेचना काम कर रही जिससे आरक्षण समाप्त हो जाये कार्यक्रम के अवसर पर उपास्थित काग्रेंस जनों में सूर्यप्रकाश मिश्रा सचिव प्रदेश काग्रेस कमेंटी, अनिल बडकुल संगठन मंत्री, डा. इसरार मुहम्मद अध्यक्ष व्लाक काग्रेस कमेंटी टीकमगढ, संजय नायक, सुनील अहिरवार, अनीस अहमद पार्षद , लक्ष्मन रेकवार, अशोक अहिरवार पूर्व अध्यक्ष जिला काग्रेंस, ध्रुब यादव पार्षद प्रतिनिधि ,जश्वंत बाल्यमीक,लक्ष्मी प्रसाद रजक, अरविन्द खटीक ,देवेन्द्र ऩापित , देवी लाल अहिरवार, गिरधारी लाल कबीर पंथी, श्रीमति रामकुमारी दुबेदी, श्रीमति नीरज दुबेदी, श्रीमति रेखा यादव,रोहित खरे ,रज्जाक अली शाह ,पी डी अहिरबार, रमेश अहिरबार सहित तमाम कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी टीकमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।