टीकमगढ़। राष्ट्र के संविधान निर्माता एवं डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती शुक्रवार को जतारा विधानसभा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की याद में शहर व ग्रामीणांचलों में जगह-जगह प्रभात फेरी, जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई। जबकि कुछ स्थानों पर बैठक और गोष्ठी कर उनके विचारों को जीवंत बनाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान दलित एवं सर्वसमाज ने उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर लिधौरा, चन्देरा, बम्होरी कला , जतारा, धीरे एवं वैदौरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। तो वही डॉक्टर आंबेडकर की स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार जगह जगह शोभा यात्रा मैं सम्मिलित रहे सभी बाबासाहेब के अनुयायियों पर फूल वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, बालकृष्ण अहिरवार, इंजीनियर लक्ष्मीकांत कुशवाहा, प्रमोद अहिरवार, एस के अहिरवार, नीरज अहिरवार, विकास अहिरवार, भूपेंद्र भास्कर, सचिन अहिरवार, चंदन अहिरवार, दीपक अहिरवार, के साथ सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के अनुयाई मौजूद रहे।

