इटारसी : आज दिनांक 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को “भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती” के उपलक्ष पर समर्पण ग्रुप द्वारा नीमबाड़ा एवं जयस्तंभ पर चमड़े का कार्य करने वाले चर्मकारों के समय को बिना बर्बाद किए समर्पण ग्रुप द्वारा उनके कार्यस्थल पर पहुंचकर का ग्रुप द्वारा शॉल, श्रीफल एवं पुष्प वर्षा द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीमबाड़े में श्री भीमराव रामजी अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं चर्मकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गिरधारी चौरे जी ने अपने विचार रखे और कहा कि हमारे भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और इस संविधान को मूर्त रूप देने वाले डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर को हम सदैव स्मरण करते हैं। इस अवसर पर गुड्डू सराठे जी ने कहा की भीमराव अंबेडकर वह महान शख्सियत है जिन्होंने भारत के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया एवं लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का भरपूर प्रयास किया। अंकित राठौर ने कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार महान विचारों में से एक हैं जिन्हें हम सभी को हमेशा अपने जहन में रखना चाहिए तभी तो भारत एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा । इस अवसर पर संस्थापक आशीष भदौरिया, अंकित राठौर, गिरधारी चौरे, गुड्डू सराठे, पप्पू चौधरी, मुकेश पाल, भगवान दास पप्पू पटेल, राहुल शरण, संदीप तिवारी, जिज्ञास मौर्य , शिवम मेहरा, राजकुमार बावरिया, रोहित सनस, बी एल पांडे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

