
बबलू निरापुरे आमला
डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
संगोष्ठी में डॉ अंबेडकर के विचारो पर हुई चर्चा
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल आमला ने विभिन्न स्थानों पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल आमला ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया । मुख्य समारोह बस स्टैंड एवं जनपद चौक पर स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । साथ ही शनिचरा बाज़ार स्थित शहीद क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
*डॉ अंबेडकर के विचारो पर संगोष्ठी हुई*
डॉ अंबेडकर जी के विचार – भाजपा सरकार विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी पाँच स्थानों को पंच तीर्थ के रुप मे विकसित किया जा रहा है । इसमें मध्यप्रदेश का महू जहाँ बाबा साहेब के जन्म हुआ ,उनके जन्म स्थली के रूप में विकसित की जा रही है । दूसरी दीक्षा भूमि नागपुर , तीसरी मुम्बई का इंदुमिल , चौथा लंदन का वह घर जहाँ बाबा साहेब रह कर वकालत की शिक्षा ली उसे भारत सरकार विकसित कर रही है और पांचवाँ दिल्ली के हलीपुर में वो घर जहाँ बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली , उस स्थान को भारत सरकार संविधान निर्माता के स्मृति के रूप में विकसित कर रही है
भाजपा सरकार ने पंचतीर्थ के माध्यम से डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है । भाजपा सरकार ने महू में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को स्मारक का निर्माण करवाया है । भाजपा सरकार ने सही मायने में डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है ।
जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने अपने ज्ञान के माध्यम से विश्व को नई दिशा दिखाई है । उन्होंने उस समय विभिन्न कठिनाइयों का सामना किया जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी समस्याओं से लड़कर शिक्षा के माध्यम से विश्व में अपनी पहचान बनाई । हम सबको उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए ।

अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है । उन्होंने स्वयं अभाव में रहकर भी विश्व प्रभाव छोड़ा है । उनके द्वारा निर्मित संविधान में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है । प्रत्येक वर्ग के लिए उन्होंने सोचा विशेषकर महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया, और कानून में भी ऐसे प्रावधान लाए इसकी वजह से आज महिलाएं सशक्त बन रही है । भाजपा सरकार भी इसी सोच को लेकर महिला उत्थान के कार्य कर रही है । जिसमें महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है । जैसे लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर लाडली बहना योजना तक महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं । भाजपा सरकार वंचित गरीब और शोषित तबके के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गडेकर, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरि यादव, राजेश पंडोले, राजेन्द्र ढोलेकर, भानू चंदेलकर, जितेंद्र बेले, नितिन खातरकर, मनोज ओडुकले, राकेश धामोडे, सतीश हारोडे, राजेश अमरोही, अनूप सोनोने, गीता ढोलेकर, रणधीर अतुलकर, मधुकर महाजन, शिवपाल उबनारे, कमलेश अतुलकर, दीपक गाडरे, शेखर पंडाग्रे, विनोद परदेशी, गोपेंद्र बघेल, मनीष मिसर, ज्ञान प्रकाश बनाईत, रामदास पवार, बंटी राठौर, प्रवीण चौहान, प्रदीप चौहान, सदाराम झरबडे सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
