नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 132 जन्म जयंती दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्री डिक्की नर्मदापुरम कार्यालय इटारसी में डिक्की संभाग कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ समाजसेवी व्यवसाई कमल चौधरी के मार्गदर्शन एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नर्मदापुरम सामाजिक कार्यकर्ता रेलवे व्यवसाय डी सी खड़ोतिया के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। जिसमे डी सी खड़ोतिया द्वारा बच्चो को बुक और स्टेसनरी आइटम बांटे गए। जिसमे तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिमीन संस्थापक आरिफ खान चिश्ती, सदर फ़िरोज़ खान चिश्ती, डिक्की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर इटारसी दशरथ चौधरी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर केसला शिवम टिकारिया एवं नगर के उद्यमी व्यवसाई, राजनीतिक एवं सामाजिक गणमान्य नागरिक की उपस्थित रहे।

