टीकमगढ़ । पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का संवैधानिक मार्च 16 अप्रैल 2023 को नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से होगा उसके पश्चात यह मार्च कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगा और जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री आदि के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संवैधानिक मार्च को लेकर नगर के चकरा तिराहे पर स्थित एक स्थानीय होटल में पुरानी पेंशन बहाली अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने 15 अप्रैल 2023 शनिवार की शाम करीब 5 बजे एक प्रेस वार्ता की और पत्रकारों को यह तमाम जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 16 अप्रैल 2023 को संवैधानिक मार्च निकाला जाएगा और ज्ञापन दिए जाएंगे। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के अध्यक्ष अमर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मार्च दोपहर 1 बजे के बाद निकाला जाएगा पहले सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी नजरबाग मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे और उसके पश्चात नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से यह संवैधानिक मार्च निकलेगा और कलेक्ट्रेट पहुंचेगा प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के कार्तिक खरे, महेश प्रसाद अहिरवार ,शरद नायक राजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि यह संवैधानिक मार्च राष्ट्रीय आंदोलन के तत्वाधान में किया जाएगा।

