टीकमगढ़ । वैश्य महासम्मेलन की संभागीय बैठक छतरपुर में 15 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन आयोजित की गई इस बैठक में उमाशंकर गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, सुधीर अग्रवाल प्रदेश संगठन महामंत्री , गोविंददासअसाटी प्रदेश महामंत्री, प्रकाश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ,अजय गुप्ता संभागीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला। एवं टीकमगढ़ से आनंद सोनी कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीएस बैठक में सम्मिलित हुए। जहां इस बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन को लेकर विशेष महत्वपूर्ण चर्चाएं आयोजित की गईं। प्रेस को यह तमाम जानकारी कार्यकारी जिलाध्यक्ष आनंद सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

