टीकमगढ़ । जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति शशि जैन के द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति का प्रतिष्ठा पूर्वक लोकार्पण कराया गया इस अवसर पर निवाड़ी जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची मौजूद थे जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरपंच श्रीमती शशि जैन एवं उनके प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने जो काम करके दिखाया है वह भूतो ना भविष्यति ना किसी ने ऐसा काम किया होगा ना कोई कर पाएगा। इसी अवसर पर पृथ्वीपुर विधानसभा के विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शशि जैन और उनके प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा पंचायत में कराया गया है जहां बाबा साहेब की मूर्ति लाकर उनकी स्थापना समारोह पूर्वक कराई गई है जो एक सराहनीय कार्य है जो 3 माह में पूर्ण भी कर दिया गया है किस कार्य से पंचायत वासियों में जागरुकता आएगी और अब मूर्ति का रखरखाव आदि सभी पंचायत वासियों की जिम्मेवारी है और प्रतिवर्ष आप सभी लोग यहां बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाएंगे यह सरपंच का बहुत ही अच्छा कदम था कार्य था जहां उन्होंने इसे पूरा कर दिया है विधायक शिशुपाल ने कहा कि ऐसे ही जनप्रतिनिधियों की जनता को आवश्यकता है और ऐसे ही जनप्रतिनिधियों को चुनना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अहिरवार ने भी कहा है कि सरपंच केशवगढ़ के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया यह कार्य सभी तो नहीं कर सकते हैं जो सरपंच केशवगढ़ ने किया है वह सराहनीय कार्य है निवाड़ी जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने जिस जगह बाबा साहेब की प्रतिमा लगाई गई है उस जगह का अंबेडकर चौराहे के नाम से घोषणा की। इस कार्यक्रम के अवसर पर मोहनगढ़ थाना प्रभारी नासीर फारुकी अपने स्टाफ के साथ वहां उपस्थित रहे जहां कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता जनार्दन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया है कि इसी प्रकार गांव में ऐतिहासिक काम करवाए जाएंगे जो कोई सोच भी नहीं सकता है ऐसे ही कार्य किए जाएंगे जो कार्य पंचायत वासियों के लिए आवश्यक एवं उनकी हितेषी हैं उन्हें प्राथमिकता से कराया जाएगा।,,,,, समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जन्म जयंती,निकाली गई भव्य रैली शोभायात्रा ,,,,,,,,,इस मौके पर ग्राम पंचायत केशवगढ़ में समारोह पूर्वक संविधान रचियेता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई और इस मौके पर भव्य रैली, शोभा यात्रा निकाली गई जहां पूरे गाजे-बाजे के साथ बाबासाहेब के जन्म उत्सव को लेकर रैली शोभायात्रा ग्राम पंचायत में निकाली गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

