टीकमगढ़ । डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेन्द्र अहिरवार के मार्गदर्शन में शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग के द्वारा नगर टीकमगढ़ में अंबेडकर चौराहे पर शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी के द्वारा लू से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा ग्लोनाॅइन 200 प्रीवेंटिव का जनमानस को लाभ पहुंचाने के लिए निशुल्क वितरण की साथी ही ग्लोनाॅइन के बारे में सभी आम जनमानस के लिए बताया इस भीषण गर्मी में होम्योपैथिक दवा ग्लोनॉइन का सुबह खाली पेट सेवन करके घर से धूप में निकलते हैं तो इससे लू लगने की संभावना खत्म हो जाती है साथी आयुष क्योर ऐप जो आयुष विभाग का ऐप है इसके माध्यम से सभी लोग अपने अपने घर बैठे इस ऐप के माध्यम से कैसे कैसे लाभ ले सकते हैं इस ऐप पर आयुष विभाग के सभी पैथी के चिकित्सक विशेषज्ञों से परामर्श घर बैठे करें।

