टीकमगढ़। दिनांक 16.04.2023 रविवार के दिन पुरानी पेंशन बहाली संघ द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से संवैधानिक पैदल मार्च निकाला गया और फिर उसके पश्चात जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया और इसे शीघ्र हल कराए जाने की मांग संघ के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं द्वारा की गई यह ज्ञापन टीकमगढ़ तहसीलदार आरपी तिवारी को संघ द्वारा सौंपा गया संघ द्वारा यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित किया गया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष अमर शर्मा और कार्यक्रम प्रभारी शरद नायक सहित संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय एंव प्रदेश स्तर के 797 जिलों मे एक साथ पेंशन संवैधानिक मार्च का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर किया गया, जिसके अंतर्गत शासन के समस्त विभाग स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला बाल विकास, न्यायालय, उच्च शिक्षा, राजस्व ,वन ,आयुष ,कलेक्ट्रेट, सहित अन्य विभागों से अधिकारी एंव कर्मचारी हजारों की संख्या मे नजरबाग प्रांगण मे दोपहर 01 बजे उपस्थित हुये, जिसमें विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि महेश अहिरवार, डाॅ. योगेश यादव, श्रीमती रूपल जैन, कार्तिक खरे, खेमराज मांझी,धीरज मिश्रा, किरण कुमार खरे, प्रोफेशर डाॅ. राम मनोहर, प्रोफेशर डाॅ. सुमित बनर्जी, के.के.त्रिपाठी,जी.डी.कुशवाहा, श्रीमती अंजना प्रभाकर, श्रीमती अभिषेक चंद्र बागवार, अनूप शर्मा, अनिता सिसौदिया, जेके जैन, चंद्रिका प्रसाद समारी, अंकित खरे, शाहिद खांन द्वारा सभा के माध्य्म से शासन को संदेश देते हुये नई पेंशन स्कीम की कमी एंव पुरानी पेंशन बहाली तत्काल किये जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये, तत्पश्चात् नजरबाग प्रांगण से रैली प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गो से पुरानी पेंशन के नारो की गूज के साथ लंबी कतार के साथ हजारों की संख्या मे महिला एंव पुरूष कर्मचारी हाथों मे तक्ती लेकर शासन को संदेश देते हुये पुरानी पेंशन बहाल करों नारे लगाते हुये पुनः नजरबाग प्रांगण पहुचे जहां कलेक्टर प्रतिनिधि आर.पी.तिवारी तहसीलदार को कार्यक्रम के जिला संयोजक शरद नायक एंव जिला अध्यक्ष अमर शर्मा सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा एक मात्र मांग पुरानी पेंशन बहाल किये जाने का ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम मे उपस्थित राजीव कुमार मिश्रा, रूद्र प्रताप सिंह शिवप्रताप सिंह बुन्देला, सुनील नामदेव, आशीष खरे,मुकेश खरे, मुकेश त्रिपाठी, राजीव विकास जैन, शरद रिछारिया,विजय रावत, अंशुल मिश्रा,अमित प्रजापति,अजय अहिरवार,नेहा आकाश पांडे, अभिलाषा खरे, पुष्पा यादव, चंद्रकला सलामे रीमा शर्मा, अपूर्वा राठौर, शिल्पी खरे, राजकुमार चैरसिया, राजेश खरे, संतोष मिश्रा, मुकेश मिश्रा, आनंद चर्तुवेदी, मुकेश सेन, अरूण अहिरवार, सुखदेव मिश्रा,अंचल चर्तुवेदी, अरविन्द्र मिश्रा, पुष्पेंद्र बुदेला, विनोद जैन, शैलेन्द्र जैन,लखन प्रजापति, मंयक सेन, सहित हजारों कर्मचारी उपस्थित थे।

