टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी, के राष्ट्रीय पार्टी बनने और दिन रात देश में बढ़ती जा रही लोकप्रियता से बुरी तरह डरी केंद्र की मोदी सरकार अब तानाशाही रवैया अपना रही है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी पालतू तोता एजेंसी सीबीआई के द्वारा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की है जहां यह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के लिए चुनौती है जिसके विरोध में पूरे देश में 16 अप्रैल 2023 रविवार को सभी जिलों की तरह नगर टीकमगढ़ के गाँधी चौराहा पर दोपहर 01 बजे मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जितेंन्द्र जैन कांतिकारी जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, प्रदेष संयुक्त सचिव हामिद चौधरी, पूर्व जिला सचिव नितिन कुमार जैन, जिला सचिव रामदीन अहिरवार, राजकुमार जैन खरगापुर, इरफान अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्षन किया। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन भेजा है जिसका विरोध आम आदमी पार्टी द्वारा देशभर में किया जा रहा है और केंद्र सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आक्रोश आम आदमी पार्टी द्वारा जताया जा रहा है इसी को लेकर टीकमगढ़ जिले में भी यह आक्रोश देखने को मिला जहां आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समीप आम आदमी पार्टी ने जमकर विरोध जताया। प्रेस को यह तमाम जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।