टीकमगढ़। जिले की जतारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चंदेरा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एवं खेल के लिए बुंदेलखंड में प्रथम पटल पर जानी जाती है यहां हर वर्ष होने वाले टूर्नामेंटों में बुंदेलखंड से ही नहीं वल्कि प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले खिलाडियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जाता है, जो यहां से निकल कर देश के नेशनल खेल मैदानों में अपना जोहर दिखाते हैं, इस बार चंदेरा नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति ने एक विशेष निर्णय लिया और नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराने का बीणा उठाया, जिसके उद्घाटन में जतारा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के चहेते कॉन्ग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए और बीती शाम उन्होंने फीता काट कर नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया , क्रिकेट टूर्नामेंट में कुम्मू चौरसिया, संतोष चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, उमेश विश्वकर्मा, शिवम चौरसिया ,अरविंद चौरसिया ,हरेंद्र भास्कर के साथ आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

