टीकमगढ़ । जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सबइंजीनियर के द्वारा बीते 30 मार्च 2023 को आदिवासी बस्ती में समुदायिक भवन के लिए लेआउट डाला गया लेआउ डालने के तदोपरांत सरपंच के द्वारा समुदाय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया जैसे ही काम लगाया गया तब गांव के ही केशराम यादव, नरेंद्र यादव ,महेंद्र यादव के द्वारा लेवर को माॅ ,बहिनों की गालियां दीं गईं और तसला फावड़े एवं सामग्री छीन लिए।और सरपंच को भी लेवर के समक्ष जान से मारने की धमकी दी जैसे ही इसकी सूचना लेबर ने सरपंच को दी तब सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से तहसीलदार मोहनगढ़ को अवगत कराया और थाना प्रभारी मोहनगढ़ नासिर फारूकी को लिखित रूप से आवेदन दिया जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर आरआई पटवारी और थाना प्रभारी ने पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और अतिक्रमणकारियों को मौके पर बुलाया गया लेकिन कोई भी अतिक्रमण का रिपोर्ट वक्त वहां नहीं आया कि जब पुलिस बल और राजस्व अमला वहां से चला गया उसके पश्चात अतिक्रमण कारी मौके पर आए और शासन से बहस करने लगे और बोले कि अतिक्रमण नहीं हटे गा तब पुनः सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने थाना प्रभारी को अवगत कराया थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि 2 दिन में अतिक्रमण हट जाएगा लेकिन सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का कहना है कि अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसके चलते शासकीय कार्य में बाधा हो रही है और ग्राम पंचायत का विकास कार्य रुका हुआ है पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन से सरपंच प्रतिनिधि ने इस ओर उचित कार्यवाही करने की मांग की है और कहा है कि अतिक्रमण हटाया जाए जिससे कि शासन की मंशा अनुसार ग्राम पंचायत के विकास कार्य समय रहते हो सकें। वैसे भी यह कार्य आदिवासी बस्ती में होना है जहां शासन ,प्रशासन इन बस्तियों के विकास के लिए दिन-रात तत्पर है वहीं इस प्रकार के रोडे़ इनकी बस्ती में विकास कार्यों में आ रहे हैं जिन्हें तत्परता से सुलझाना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ निवासी केशराम यादव ,महेंद्र यादव ,नरेंद्र यादव, आदि पर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने तमाम आरोप लगाए हैं और कहा है कि इन लोगों के द्वारा जहां शासकीय कार्य पंचायत में निर्माण किया जाना है वहीं उस भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसके चलते शासकीय कार्य में बाधा आ रही है। जहां सरपंच प्रतिनिधि श्री जैन ने पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया है और इस ओर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

