टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या एवं एसडीओपी बी.डी. त्रिपाठी के द्वारा अवैध हथियार लेकर घूमने वाले अपराधियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी आदेश के पालन मे थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ निरी. मनीष कुमार के दिशा निर्देशन में दिनांक 16.04.2023 को उनि. रामसेवक झां, प्रआर.272 ब्रजकिशोर, प्रआर. 247 मनोज, आर.108 मुकेश, आर. 541 अनिल, आर. 479 भूवनेश्वर आर. 194 शिवशंकर ,एनआरएस सेवक द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगदा बम्होरी तालाब के पास से आरोपी गोलू उर्फ अरूण सिंह पिता हरनाम सिंह बुन्देला उम्र 19 साल नि.बम्होरी मडिया को अवैध 315 बोर के कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस सहित पकडा वहीं दूसरी ओर सागर बाईपास से आरोपी रविन्द्र सिंह पिता खलक सिंह बुंदेला उम्र 30 साल नि. ग्राम रेपुरा थाना बिजावर जिला छतरपुर को एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ पकडा गया जिन पर कोतवाली पुलिस द्वारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द किया जाकर माननीय न्यायालय टीकमगढ मे पेश किया गया है ।

