टीकमगढ़। पुलिस द्वारा वार्षिक चांदमारी की गई है यहां
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल 2023 रविवार के दिन डीएसपी अजाक दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक दिनेश लत्या के नेतृत्व में टीकमगढ़ सुधा सागर रोड पर स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पर वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 16 पुलिस अधिकारियों एवं 100 पुलिस कर्मचारियों कुल 116 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा चांदमारी फायरिंग अभ्यास किया गया।

