टीकमगढ़। राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार 13 मई 2023 को आयोजित नेषनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आज जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में न्यायाधीषगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीष टीकमगढ़ द्वारा समस्त न्यायाधीषों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा गया कि समस्त न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ ही बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेेषन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जाये। लोक अदालत हेतु तैयार निराकृत प्रकरणों की जानकारी भी जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री सुभाष सोलंकी, विशेष न्यायाधीश श्रीमती गीता सोलंकी, जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश श्री मनोज कुमार, श्री अरविन्द प्रताप सिंह चैहान, श्री अनिल करौरिया, श्री प्रणयदीप ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना पोर्ते, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अमन सिंह भूरिया, श्री प्रदीप सोनी, श्री अरविन्द सिंह, श्री संगम सिंह, श्रीमती अदिति कुमार शर्मा, सुश्री रिषु भगत, नूतन रावते उपस्थित रहें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

