टीकमगढ़। जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र के महेवा चक्र गांव में पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। घटना में छतरपुर जिले के नौगांव थाना प्रभारी दीपक यादव और आरक्षक आदित्यगंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मामला जिले के महेबा चक्र गांव का है जहां छतरपुर जिले के नौगांव थाना में पदस्थ थाना प्रभारी एवं एक आरक्षक आरोपी को पकडऩे महेबा चक्र गांव में रात के समय पहुंच तो वहां पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे यह दोनों जानलेबा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें झांसी मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि छतरपुर जिले के पुलिस थाना नौगांव के प्रभारी दीपक यादव और एक आरक्षक आरोपी को पकडऩे के लिए महेबा चक्र गांव गए हुए थे। जहां पर करीब 07 से 08 लोगों ने इन पर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में थाना प्रभारी नौगांव को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार गांव में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। ,,,,,,आधा दर्जन पर दर्ज हुआ मामला ,,,,,,लिधौरा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गुलाब यादव व अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नौगांव से पुलिस धारा 420 के आरोप में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महेबा चक्र गांव आई थी। इसी दौरान आरोपी गुलाब यादव सहित अन्य आरोपियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फिलहाल घटना में शामिल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

