टीकमगढ़ । नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने सोमवार 17 अप्रैल 2023 को 18 बिंदुओं का ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम भारतीय मजदूर संघ एवं प्रदेश स्तरीय संघ के बैनर तले सौंपा है जिसमें उन्होंने हड़ताल पर जाने का उल्लेख किया है सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हमारी जो मांगे हैं उनका निराकरण नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर हम सभी काम बंद कर हड़ताल पर जाने के लिए बात हो रहे हैं ज्ञापन में जिन मांगों का उल्लेख किया गया है उनमें नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ में सफाई कर्मचारियों की भर्ती ठेका पर की जाती है एवं सभी संविदा सफाई कर्मचारियों की सीनियर्टी खत्म की जाती है तो समस्त सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।,मध्यप्रदेश शासन के द्वारा किए गये विनिमीतीकरण के सफाई कर्मियों को रिक्त पद पर स्थाई किया जाये। ,नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ में कार्यरत् संविदा सफाई कर्मियों को कलेक्टर रेट किया जाये।,समस्त सफाई कर्मियों का जीवन बीमा कराया जाये। ,समस्त सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण सामग्री एवं यूनिफार्म बर्दी उपलब्ध कराई जाये। ,समस्त सफाई कर्मियों का वेतन बिना किसी रुकावट के हर माह की दिनांक 01 से 05 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाय। ,समस्त संविदा सफाई कर्मचारियों के पुराने रिकार्ड एवं मस्टर एवं हाजरी के अनुसार नियुक्ति पत्र दिये जायें ।,विभागीय स्थाई कर्मचारियों की क्रमउन्नती की गई लेकिन पक्षपात के कारण स्थाई सफाई कर्मचारियों की क्रमउन्नती आज दिनांक तक नही गई। इन मांगों का उल्लेख करते हुए सफाई कर्मचारियों ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम दिया है और यह जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि 3 दिवस के अंदर अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम सभी सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी तमाम जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। सफाई कर्मचारी संघ के शहर अध्यक्ष सतीश उटमालिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं ज्ञापन भी दे चुके हैं उसके बाद भी हम लोगों की मांगे पूरी नहीं की गई जिसको लेकर जिला प्रशासन को अब ज्ञापन सौंपा गया है श्री उटमालिया ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी यह ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के दौरान सतीश उटमालिया शहर अध्यक्ष सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद थे जहां प्रेस को सफाई कर्मचारियों ने यह तमाम जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

