इटारसी : शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर. एस. मेहरा ने बताया की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए अधिसूचना जारी की गई है जिसमें बी.ए./बी.कॉम./ बीएससी/ बी.ए. मैनेजमेंट/ बी.एससी. होमसाइंस/ बी.सी.ए./बी.बी.ए. में स्नातक प्रथम वर्ष (वार्षिक परीक्षा नवीन शिक्षा पद्धति) नियमित/स्वाध्यायी/पूरक परीक्षा आवेदन पत्र परीक्षा सत्र 2022-23 के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथियां घोषित की गई है। डॉ. संजय आर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्राएं सामान्य शुल्क के साथ 18.04.2023 से 28.04.2023 तक परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विलंब शुल्क रु 300 के साथ 29.04.2023 से 04.05.2023 तक तथा दिनांक 05.05.2023 से विशेष विलंब शुल्क रु. 1000 के साथ परीक्षा प्रारंभ होने से 2 दिवस पूर्व तक भर सकते हैं। छात्र-छात्राएं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की वेबसाइट का अवलोकन समय-समय पर करते हैं।

