इटारसी /प्रदीप गुप्ता /संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा रत्नाकर कदम कुमारी शीतल कदम के द्वारा मालवीय गंज में चल रही है। जिसके पंचम दिवस कथा व्यास पंडित सौरभ दुबे बिछुआ के मुखारविंद से कथा प्रसंग के दौरान भगवान श्री कृष्ण की माखन लीला भगवान श्री कृष्ण नामकरण संस्कार एवं गिरिराज पूजन की कथा पंडित जी ने विस्तार से समझाएं एवं प्रकृति पूजन करने का भी अनुरोध सभी से किया मां गौ माता की सेवा करने के लिए भी अलग से निवेदन किया। कथा को सुनने के लिए पधारे भागवत कथा के प्रखर विद्वान पंडित जगदीश पांडे देहरी जुझारपुर से पधारे। उन्होंने कथा व्यास पंडित सौरव दुबे को माला पहनाकर स्वागत किया एवं श्रीमद्भागवत महापुराण का आशीर्वाद लिया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप दुबे किया। कथा में पधारे सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण मिश्रा, पंडित विनोद दुबे, पंडित सतीश दुबे, कृष्ण चौरे, कुमरेश मालवीय एवं सभी आए हुए श्रद्धालुओं का राष्ट्रीय बिप्र एकता मंच के संभागीय अध्यक्ष अंकित दुबे ने स्वागत बंधन एवं अभिनंदन किया एवं बचे हुए दो दिनों की कथा में समस्त धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्म लाभ अर्जित करें।

