टीकमगढ़। जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत महाराजपुरा की प्राथमिक पाठशाला में चल रहे विकास निर्माण कार्यों का कांग्रेसी युवा नेता एवं महाराजपुरा सरपंच प्रतिनिधि कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने 19 अप्रैल 2023 बुधवार के दिन निरीक्षण किया एवं पाठशाला कर्मचारियों से भविष्य में होने वाले कार्यों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि महाराजपुरा की प्राथमिक शाला में चल रहे विकास निर्माण कार्यों का सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी युवा कांग्रेसी नेता पार्थ सिंह जूदेव ने निरीक्षण किया और विकास निर्माण कार्यों को लेकर तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर शाला प्रबंधन सहित लोगों से बातचीत की।

