टीकमगढ़ । थाना लिधौरा अंतर्गत दिनांक 17.042023 को थाना नौगांव जिला छतरपुर से उनि.आर.बी. सिंह द्वारा थाना पर एक आवेदन पत्र थाना नौगांव के अप.क्र. 454/17 धारा 420 ताहि.के आरोपी गुलाब यादव निवासी महेवा चक्र 1 की तलाश हेतु महेवा चक्र 1 में दबिश दौरान आरोपी गुलाब यादव व उसके परिवार के मुन्नी, रामबगस, आकाश, अनुज , राजेश यादव व 4 अन्य द्वारा पुलिस टीम को गंदी-गंदी गालियां देकर लोहे की रॉड छड़ व लाठी डंडो से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से मारपीट कर चोटें पहुंचाकर शासकीय कार्य में बाधा व जान से मारने की धमकी देने बावत पेश किया जो प्रथम दृष्टिया आवेदन पर आरोपी गुलाब यादव व अन्य के विरूद्ध अपराध धारा 307,353,332,294,506,427,186,189,147,148 ताहि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्संवंध में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. संतोष चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई । दिनांक 19.04.2023 को आरोपी गुलाब सिंह के घर के सामने की पहाड़ी मे छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्चिंग शुरू की । जहां आज दिनांक 19.04.2023 को एक व्यक्ति को दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम गुलाब पिता नंदू यादव उम्र 58 साल निवासी कडोरन का खिरक महेवा चक्र 1 थाना लिधौरा का होना बताया आरोपी से हथियार प्राप्त हुआ तथा उक्त अपराध में गिरफ्तार किया गया । जिसे एनएसए प्रस्तावित कर जिला दंडाधिकारी की ओर भेजा गया । जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा आरोपी का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम धारा 3(2) अन्तर्गत जेल वारंट जारी किया गया । वारंट के परिपालन में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरी. संतोष चौरसिया, उनि. रामसिया चौधरी, सउनि. असलम खान, सउनि. रवीद्र दीक्षित, आर.राहुल यादव, आर. 138 ललित, आर. 511 बृजेन्द्र, आर 495 कृष्णकांत दाँगी, आर. 622 अंकुल, आर. 389 बृजप्रताप, एनआरएस धर्मेन्द्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा । उल्लेखनीय है कि छतरपुर की पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को लिधौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जहां इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने 20 अप्रैल 2023 गुरुवार के दिन स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर करीब 3 बजे पत्रकारों के समक्ष किया और इस मामले की तमाम जानकारी पत्रकारों को प्रेस नोट जारी करते हुए दी।

