इटारसी : मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि शशांक मालवीय ने विद्युत विभाग के अधिकारी को दिया शिकायत आवेदन । विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं मीटर रीडरों द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से अनुरोध के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है।

