टीकमगढ़ । 21.04.2023 को बुन्देलखण्ड के लौहपुरुष श्रद्धेय स्व.कपूर चंद घुवारा की द्वतीय पुण्य तिथि पर टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने भूमिपुत्र पवन घुवारा के निवास पर पहुंच कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि परम श्रद्धेय दादा स्वर्गीय श्री घुवारा ने जो सघर्ष टीकमगढ़ की भूमि पर रहते हुए सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड मे किया वह अतुलनीय है टीकमगढ़ मे किये आन्दोलनौ को ओर हम सभी बहुत छोटे थे तो रतन तिराहा या कटरा बाजार चौराहे पर होने बाली आमसभाओं को सुनने जाते थे तार्किक जनहितैषी मुद्दे ओर प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के मुद्दों से कैसे जोड़ कर बह बुलंद आवाज आज के समय दूर दूर तक सुनाई नही दे रही,युगपुरुष,लोकतंत्र के सजग प्रहरी,सभी की बात को गम्भीरता से सम्मान देने बाले,बैठकों में एक अदना से भी व्यक्ति को भी अपनी अभिव्यक्ति को स्वतंत्रता से व्यक्त करने की स्वतंत्रता प्रदान करने बाले,कार्यकर्त्ता के कार्य का मूल्यांकन के साथ गौरव प्रदान करने बाले, जन जन के ह्रदय में राज करने बाले थे हमेशा हम सभी के आर्दश थे अध्यक्ष श्री मलिक के साथ परितोष व्यास बोबी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री गौरा के परिजनों में भूमि पुत्र पवन घुवारा सहित श्रीमती प्रियंका घुवारा और उनके अन्य परिजन मौजूद रहे।

