टीकमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजनातंर्गत निकाय में प्राप्त नवीन आवेदनों को कार्यालय नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्धारा गत 19 अप्रैल 23 को कलेक्टर कार्यालय में आज दिनांक तक 3146 आवेदन नगरपालिका को प्राप्त हुए सूची भेजी गई, जो जांच के संबंध में है प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निकाय में प्राप्त नवीन आवेदनों का डीपीआर तैयार किया जाना है।
उक्त संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता माझी ने बताया कि परिषद का प्रस्ताव क्रमांक 3 दिनांक 29 मार्च 2023 को पारित किया गया हैं। आज दिनांक तक 3146 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो कलेक्टर कार्यालय की ओर भेज दिऐ है अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक ने शासन से अनुरोध किया है कि यह नवीन आवेदनों की जांच कराकर अनुमोदनार्थ प्रेषित है पत्र सुचीअनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण टीकमगढ को भी भेजी गई है ताकि आगामी समयानुसार शीघ्रातिशीघ्र जनहितार्थ कार्य प्रारम्भ हो सके। यह समस्त जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

