टीकमगढ़ । 22 अप्रैल 2023 शनिवार के दिन ईद एवं भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संचालक व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ विनोद कुमार राय के द्वारा जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम रामनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहां ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दवाइयां दी गई इस मौके पर ग्रामीणों ने भारी संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ लिया इस अवसर पर शिविर में मौजूद स्वास्थ्य अमले में नीरज पाराशर ,एसपी गोस्वामी, सौरभ सोनी, राजाराम एवं नर्सिंग का स्टाफ मौजूद रहा जहां ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विनोद कुमार राय के द्वारा लगातार जनसेवा की भावना को लेकर समाज में इस प्रकार के कार्य समाज के हित और विकास को लेकर किए जाते हैं और इसी क्रम में ग्राम रामनगर में यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर डॉ विनोद कुमार राय की ओर से लगाया गया।

