इटारसी : शहर में बाइक चोरों की सक्रियता फिर बढ़ रही हैं ऐसा ही एक बाइक चोरी की वारदात शिवराजपुरी कॉलोनी, पुरानी इटारसी के निवासी राकेश सावल्ले आत्मज श्रवण कुमार सावल्ले के साथ विगत दिनाँक 17 अप्रैल को हुई । जब वह अपनी पत्नी प्रीति बाला सावल्ले के साथ बैंक ऑफ इंडिया शाखा इटारसी में कार्य से गए थे । उन्होंने उनकी गाड़ी हीरो होण्डा स्पलेंण्डर रंग काला जिसका पंजीयन कमांक एमपी 04 एन.डी. 7747 को दिनांक 17.04.2023 समय दोपहर 12 बजे खडी करके बैंक के अंदर गए थे। कुछ देर बाद बैंक में कार्य करके बाहर आकर मोटर साइकिल देखी तो उक्त स्थान पर उनकी मोटरसाइकिल गायब थी । वहाँ के अन्य व्यक्तियों से पूछा और छानबीन की तो पता हो नहीं चला ।उनको अंदेशा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटर साइकिल चोरी करके ले गया है। यह वाहन उनके बड़े भाई सुनील सावल्ले के नाम पर है । उनको शक है कि यह किसी चोर गिरोह का कारनामा नहीं हो, यदि उनके वाहन का उपयोग किसी आपराधिक एवं अन्य प्रकरण में उस व्यक्ति द्वारा की जाती है तो उसकी समस्त जवाबदारी चोरी करने वाले व्यक्ति की होगी। उन्होंने पुलिस थाना प्रभारी इटारसी को चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में आवेदन दिया है जिसकी जांच अविलंब है, आवेदक ने तत्काल कार्यवाही हेतु लिखा है ।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

