नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित नवीन आवास में हितग्राहियो का ग्रह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रेमशंकर वर्मा की मुख्य उपस्थिति में ग्राम पंचायत सतवासा में हुआ ।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी टीवी के माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भूमर कर, सरपंच तरुण बकोरिया, सुनील गौर, पीसीओ रामकुमार पाठक, सचिव रामप्रसाद कुशवाहा, भाजपा महामंत्री सुभाष झारिया, नरहरी पटेल ग्राम की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

