नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के युवा किसान सेना जिला अध्यक्ष नर्मदा पुरम दिनेश मीणा निवासी ग्राम बरन्डुआ ने बताया कि दिनांक 10 /04/2023 को गेहूं बेचा है। परंतु आज दिनांक तक खाते में पेमेंट नहीं आया है। अधिकारियों से शिकायत करने पर जवाब आ रहा है कि ऊपर से ही पेमेंट नहीं हो पा रही है। शिवराज सरकार के बड़े-बड़े दावे फेल हो रहे हैं और एक और समस्या किसानों के साथ में यह है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी का जो बिल है। उस पर किसान का खाता नंबर नहीं प्रिंट किया जा रहा है कहा जा रहा है जो आधार से लिंक होगा जिसमें ₹1 डाला है. एक रुपए का जिसमें सफल ट्रांजैक्शन हुआ है उसी खाते में आपकी पेमेंट जाएगी। ऐसे में किसान कौन कौन से खाते में जाकर अपना पेमेंट की जानकारी प्राप्त करें। कई बार सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को s.m.s. नहीं पहुंच पाते हैं। बैंक में जाने पर किसानों के साथ बैंक अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं दी जाती है। आजादी के 75 साल बाद भी सरकारों द्वारा की जा रही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का खाता नंबर अनाज खरीदी की पावती पर अंकित नहीं करना कहीं ना कहीं सरकार की गलत नीतियों को स्पष्ट करता है। अतः जो भी खरीदी हो रही है उस पर किसान का खाता नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए एवं 7 दिवस के अंदर किसान का खरीदी का पैसा किसान के खाते में पहुंचना चाहिए।

