इटारसी : आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के आयोजक रोशन मंडलेकर ने बताया कि समापन के दिन स्पेशल क्लास के लिए साउथ एशियाई कराटे चैंपियनशिप के चीफ रेफरी और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रितेश तिवारी ने इटारसी आकर बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के बहुत से अद्भुत तरीके और इसी के साथ शिविर स्थल पर हुए कुछ कराटे स्टंट जैसे हाथों से कबेलू फोड़ना, बॉडी के ऊपर से बाइक निकालना, फ़रसी तोडना आदि प्रस्तुत किया । समापन के अवसर पर हनुमान धाम सेवा समिति द्वारा शिविर में आये बच्चो के लिए नाश्ते फलफ्रूईट की व्यवस्था की गयी । शिविर समापन अवसर पर अतिथि के रूप में हनुमान धाम समिति से लखन बैस द्वारा प्रशिक्षण शिविर के ट्रेनर राधिका गौर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । प्रशिक्षण में निष्ठा सराठे, मानसी सराठे, रामेश्वरी सेन, अर्चिता श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, रूद्र सराठे, अनवी उदयवाल, शुभी भैंसारे, खुशी सातनेरे, सोनम केवट, साक्षी केवट, दीपक मण्डलेकर शामिल रहे ।


