खबरों का हुआ बड़ा असर,,,,गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र विपणन सहकारी समिति बनापुरा में गेहूं की तुलाई, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया,,, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
नर्मदापुरम जिले में रबी उपार्जन कार्य सतत जारी हैं। गुरुवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिवनी मालवा पहुंचकर यहां खरीदी केंद्रों का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले गोदाम स्तरीय खरीदी केंद्र विपणन सहकारी समिति बनापुरा में गेहूं की तुलाई, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।सिवनी मालवा तहसील में विगत दिवस बानापुरा कृषि उपज मंडी में किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर किसानों की उपज खरीदी जा रही थी। इसके चलते किसानों ने कृषि उपज मंडी में ही नारेबाजी की गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मंडी सचिव के द्वारा किसानों को समझाइश दी थी। dv news संवाददाता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरुण कश्यप के द्वारा किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया एवं किसानों की फसल का मामला उजागर किया था वेयरहाउस में किसानों की फसल ना तुलने एवं कांटो मैं भजन में आ रहे अंतर का मामला एवं मंडी में किसानों की फसल को समर्थन मूल्य से नीचे खरीदने का मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था
समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी के लिए किसान की सहमति लें गुरुवार को सिवनी मालवा कलेक्टर नीरज सिंह से समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर की जा रही खरीदी को लेकर चर्चा की।उन्होंने बताया कि मंडी में हर जगह पर हम लोगों ने निर्देश दिए हैं। जहां समस्या है, उसको हम दिखवा लेंगे। समर्थन मूल्य पर मंडी में नियम ये हैं कि पहली बोली समर्थन मूल्य से शुरू होगी। उसके बाद जो जो समर्थन मूल्य है, उससे उस पर खरीदा जाएगा। कोई समर्थन मूल्य से नीचे किसान की सहमति से खरीदा जाएगा। यदि नान एफएक्यू है तो उसका सैंपल भी लिया जाएगा।उन्होंने व्यवस्थित ढंग से उपज का भंडारण एवं परिवहन नहीं करने पर समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति लोधडी का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर बिना स्लॉट बुकिंग के किसान से खरीदी किए पाए जाने तथा भंडारण एवं परिवहन में भी लापरवाही पर समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश दिए
परिवहन में तेजी लाएं
उन्होंने खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति भैंसादेह का भी निरीक्षण कर यहां परिवहन में गति लाने के निर्देश दिए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्र पर रेडी टू ट्रांसपोर्ट उपज की स्वीकृति पत्र एवं मैपिंग कर शीघ्र परिवहन कराया जाए।अनावश्यक रूप से माल केंद्र पर खुला बिखरा हुआ पढ़ा ना रहे। खरीदी गई उपज की शीघ्र पैकिंग कराएं।उन्होंने कहा कि समिति द्वारा तुलाई, भंडारण एवं परिवहन के लिए केंद्र पर आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ताकि किसानों को भुगतान में आवश्यक देरी ना हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर संबंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिवनी मालवा अनिल जैन, उप संचालक कृषि जे आर हेडाऊ, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति जैन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम रावत, प्रबंधक वेयरहाउस कॉरपोरेशन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
