
बबलू निरापुरे आमला
आमला. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सम्मेलनों के व्यवस्थित रूप से डेटा कलेक्शन के लिए प्रदेश स्तरीय विधानसभा संचालन डेटा कलेक्शन टोली के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा है। जिसमें नितिन खातरकर को बैतूल, हरदा, नर्मदापुर व भोपाल ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। नितिन खातरकर की नियुक्ति से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष है। नितिन की संगठन कार्यप्रणाली को देखते हुए 4 जिलों के जिम्मेदारी दी।नितिन की राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी अभाविप में उन्होंने महत्वपूर्ण पदों दायित्वों का निर्वहन किया और इसी जिम्मेदारी को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने नितिन को भाजपा अजा मोर्चा सोशल मीडिया नर्मदापुरम संभाग प्रभारी नियुक्त किया उसके उपरांत नई जिम्मेदारी से नवाजा जिसमे नर्मदापुरम संभाग के भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गयी
