नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /हैहय वंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज एंव कलचुरी के प्रति निधिमंडल ने आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी महाराज के विषय में कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा की गई अपमान जनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की लिखित शिकायत की है। उन्होने गत दिनों कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र अवतार भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी महाराज के लिए अभद्र भाषा एवं आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग किया गया है, जो अनुचित है। इसे देखकर देशभर मे सम्पूर्ण हैहय वंशीय कलचुरी एंव कसेरा समाज मे रोष व्याप्त है ओर आक्रोशित है। इस दौरान दोनों समाज के लोगों ने धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला जलाया। उक्त संबंध में थाना प्रभारी पुलिस थाना को बाबा के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा समाज एंव कलचुरी के हंस राय, केप्टिन करैया, प्रकाश शिवहरे , मनोज जराठे, मणीशंकर राय, नीरज पटैल, राजकुमार चौकसे , प्रवीन नायक, प्रखर चंद्रवंशी, बल्ला राय, बब्लू चौकसे, राम शिवपुरिया, नंदकिशोर कांसकार, हर्ष राय, कार्तिक कांसकार, प्रदीप चौकसे, संजय कांसकार सहित दोनों समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

