नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /कलेक्टर एवम जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार डा. सुधीर विजयवर्गीय सिविल सर्जन के मार्गदर्शन मे 1 मई 2023 को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल एसपीएम नर्मदापुरम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें केंदीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडर जसविंदर सिंग के मार्गदर्शन मे 07 जवानों ने रक्तदान किया तथा 20 से अधिक जवानों ने आवश्कता पड़ने पर तुरन्त रक्त दान करने का संकल्प किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस एवम रक्तकोष जिला चिकित्सालय की पैरामेडिकल टीम में डा. रविकांत शर्मा , शेरसिंह बड़कुर, प्रमोद सिंह , धीरज मंडलोई, रवि यादव उपस्थित थें, सिविल अस्पताल एसपीएम की टीम ने सहयोग किया।

