टीकमगढ़ । बुंदेलखंड के अति प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में आचार्य भगवन के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज पांच मुनि राजो के साथ विगत डेढ़ माह से विराजमान हैं। प्रतिदिन मुनि श्री के सानिध्य में भगवान की शांति धारा चल रही है। प्रतिदिन मुनि श्री के प्रवचन हो रहे हैं। प्रदीप जैन बम्होरी ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन प्रतिदिन यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन होते हैं।पिछले माह 6 अप्रैल को मुनि संघ के सानिध्य में बंधा जी में पूर्णमासी कलश की स्थापना हुई थी। देशभर से करीब 3000 लोगों ने बंधा जी आकर पूर्णमासी कलश स्थापित किए थे। जिन लोगों ने पिछले माह अपने कलश स्थापित किए थे वे सभी लोग 5 मई को बंधा जी आकर अपने कलश अपने घर ले जाकर स्थापित करेंगे। यह कलश रिद्धि सिद्धि एवं मनवांछित फल देने वाले होंगे। महीने तक इन सभी कलशो को मुनि संघ द्वारा मंत्रों से अभिमंत्रित किया गया है। इस माह 5 मई को पूर्णमासी तिथि आ रही है हजारों लोगों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अपने कलश आरक्षित करा लिए हैं। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनोज जैन, डीके जैन, संजय धमासिया, बल्ले जैन ने बताया कि 5 मई को होने वाली कलश स्थापना को लेकर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि पांच मुनि राजो को आचार्य श्री ने बंधा जी मे ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए भेजा है। यहां अजितनाथ भगवान की प्रतिमा अनेक अतिशयों से युक्त है। अजितनाथ भगवान की प्रतिमा 1000 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। प्राचीन प्रतिमाओं से अतिशय होना स्वाभाविक है। मुनि श्री ने कहा कि देश में ऐसी दो ही प्रतिमाएं हैं जो हमारी बात सुनती हैं हमारी मनोकामना पूर्ण करती हैं एक कुंडलपुर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान दूसरे बंधा जी में विराजमान अजितनाथ भगवान । मुनि श्री ने कहा कि बंधा जी वाले अजितनाथ भगवान हर भक्त की बात सुनते हैं लेकिन आपकी भक्ति में भगवान के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। जिनबिंब की जिनेंद्र भगवान की और मंत्रों की महिमा को समझना चाहिए यह मंत्रों की महिमा हमारे जीवन की दशा और दिशा को बदलने वाली होती है।
मुनि श्री ने कहा कि 5 मई को बंधा जी में पूर्णमासी कलश की स्थापना की जा रही है। आप लोग एक कलश जरूर अपने परिवार के नाम से स्थापित करें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

