भौरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भौरा- बिजादेही द्वारा गांव ढोढरामऊ में युवा चौपाल लगाई गई। इस चौपाल में नवमतदाता भी सम्मिलित हुए। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां 2014 के पूर्व केंद्र सरकार में टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, काॅमनवेल्थ घोटाला, काला धन इत्यादि जैसे मुद्दे सुनाई दिया करते थे। वहीं 2003 से पहले मध्य प्रदेश के लिए टूटी सड़कें, बीमारू राज्य, बिजली पानी की कमी, जैसी बातें आम हुआ करती थी।लेकिन आज राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश में विकास के साथ मजबूती आई है।
भाजयुमो मंडल महामंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा नीति लागू की गई है। मप्र के युवाओं का भविष्य संवारने वाली नीति है। युवा नीति की योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें सम्मिलित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 8 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके बाद युवाओं द्वारा स्वयं का व्यवसाय करने लोन भी दिया जाएगा। जिसकी गारंटी मप्र सरकार लेगी। योजना के माध्यम से युवा सशक्त बनेगा और प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव,महामंत्री सुरेंद्र यादव,राजू,पूनमसिंह,दिलीप कुमार,रामसिंह,मोहन,भीम,बुधराम सुमित सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

