
बबलू निरापुरे आमला
आमला. बस स्टैंड पर नगर पालिका द्वारा वाहन विराम शुल्क का ठेका प्रति वर्ष दिया जाता है, इस वर्ष भी नपा द्वारा वाहान विराम शुल्क का ठेका दिया गया है। बड़े चोपिया वाहन बस मिनी बस मैजिक का वाहन विराम शुल्क नियम अनुसार लिया जाना है, लेकिन ठेकेदार द्वारा ऑटो चालकों से भी वाहन विराम शुल्क लिया जा रहा है इसको लेकर ऑटो चालकों में आक्रोश है, ऑटो चालकों ने इसका विरोध कर वाहन विराम शुल्क नही लिए जाने की मांग जिला कलेक्टर से की है ।ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष दिलीप पाल ने बताया कि नपा द्वारा बस स्टैंड में वहां के विराम करने का ठेका दिया जाता है लेकिन उसमें भी चौपाया वाहन बस, मिनी बस, मैजिक, का विराम शुल्क लिया जाना निर्धारित किया गया लेकिन ठेकेदार द्वारा ऑटो चालकों से भी वहान विराम शुल्क लिया जा रहा है, जो कि नियम के विरुद्ध है। अगर नियम विरुद्ध शुल्क लिया जाता है तो ऑटो चालकों के द्वारा ठेकेदार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है ऑटो चालक संतोष गांठे ने बताया कि शहर के अम्बेडकर चौक ,रेलवे स्टेशन के पास खाली जगहों पर ऑटो खड़ा किया जाता है, जहां पर नपा के ठेकेदार के लोगो द्वारा वहान विराम शुल्क लिया जा रहा है, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र से काफी दूर ऑटो खड़े किए जाते है इसके बाद भी ऑटो चालकों से वहान विराम शुल्क लिया जा रहा है।
*वहान विराम शुल्क के दायरे में नही आता ऑटो…………*
बस स्टैंड पर विराम करने वाले वाहन जैसे कि बस मिनी बस मैजिक से ही ठेकेदार को विराम शुल्क वसूल करना है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी कर ऑटो चालकों से भी विराम शुल्क जबरदस्ती लिए जा रहा है जबकि नियम अनुसार तीन पहिया वाहन से विराम शुल्क लेने का कोई नियम नगरपालिका द्वारा नहीं बनाया गया इसके बाद भी ऑटो चालकों से अवैध रूप से वहान विराम शुल्क लेने पर ऑटो चालकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
*ऑटो संघ ने किया इसका विरोध कलेक्टर से की जाच की मांग…………*
अगर जल्दी अवैध वसूली को बंद नहीं किया गया तो ऑटो चालकों के द्वारा नगरपालिका के ठेकेदार के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा ऑटो चालक सुनील झारिया ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र और अंबेडकर चौक पर ऑटो खड़े करने पर ठेकेदार द्वारा बस स्टैंड पर जो लिया जाने वाला शुल्क जबरदस्ती वसूला जा रहा है जो कि नियम के विरुद्ध है बस स्टैंड क्षेत्र पर वाहन नहीं खड़ा किया जाता है बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर ऑटो खड़े किए जाते हैं इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा डरा धमका कर वाहन विराम शुल्क वसूल किया जा रहा है, जो कि नियम के विरुद्ध है हम कलेक्टर से मांग करते हैं कि इसकी जांच की जाए और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।
*वाहन विराम शुल्क ठेकेदार पर होना चाहिए कार्यवाही………….*
ऑटो चालक संघ के पक्षीराज अतुलकर,अर्जुन चौकिकर,शम्भु दयाल पाटलेदौलत नचले,मनोज चन्देकर दिलीय मासोतकर,उमेश तायवाडे,प्रितम चौकिकर,राकेश मोर्य ने कहा कि गरीबी में जीवन का व्यापन कर रहे है, अभी तक लॉकडाउन का कर्ज नही दिया है ऐसी स्थिति में नपा के ठेकेदार द्वारा नियम के विरुद्ध वहान विराम शुल्क लिया जा रहा है। जबकि ऑटो विराम शुल्क के दायरे में ही नही आता है। ऑटो चलको ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि नियम विरुद्ध हो रही अवैध वसूली को बन्द किया जाए एव ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए।
*इनका कहना है …………..*
वहान विराम शुल्क ठेकेदार ऑटो चालकों से शुल्क लिया जा रहा है, तो इसके लिए ठेके के नियम शर्तो को देखकर आगे की कार्यवाही की जायेगी ठेकेदार को बुलवाकर जाच करवा लेते है।
*नीरज श्रीवास्तव सीएमओ आमला*
आपके द्वारा जानकारी मिली है ऑटो चालकों से शुल्क लिया जा रहा है तो इसकी जाच करवाई जायगी ।
*राजेन्द्र अतुलकर राजस्व निरीक्षक नपा आमला*
