नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति ने रविवार को स्थानीय परमहंस घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। पिछले 179 सप्ताह से समिति द्वारा विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। समिति द्वारा नागरिकों को भी घाट को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित राम माधव, प्रथम बावरिया, सक्षम बावरिया, राज माधव, प्रथम मोर्य, किशन सराठे, शेखर महेरिया, जतिन यादव, सागर पटैल, अंकित सागर, राहुल वर्मा, लोकेश माधव, राजा मालवीय, अश्मणि दायमा, कौशिक बावरिया, प्रीतम चक्रवर्ती आदि सदस्य उपस्थित रहे।

