नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आज क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम के द्वारा पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि अतिवृष्टि से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल को हुए नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजा राशि दी जाए। जिला प्रवक्ता क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के केशव साहू ने बताया कि वार्ता के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि माखन नगर तहसील में आज दिनांक तक सर्वे का कार्य आरंभ नहीं कराया गया है। वही माखन नगर तहसीलदार से इस संदर्भ में वार्ता हुई तो उनके द्वारा यह बताया गया कि यदि कोई आदेश उन्हें प्राप्त होते हैं तो सर्वे कराया जाएगा। माखन नगर तहसील में मूंग फसल का सर्वे क्यों नहीं कराया जा रहा है। किसानों ने अपनी गेहूं की उपज का पैसा मूंग की फसल में लगाया हुआ है।

