केशवगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम केशवगढ़ में वर्षों पुरानी परंपरा को पुनः जीवित करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में नवरात्रि के दौरान ग्राम के सभी जवारे बाजार स्थित जैन मंदिर के सामने रुकते थे, जहां श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते थे। अब इसी पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने की पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज सोमवार, 19 अक्टूबर को बिहारजी मंदिर के सामने एकत्रित होने वाले ग्राम के सभी जवारे वहां से प्रारंभ होकर बाजार स्थित जैन मंदिर के सामने रुकेंगे। यहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी जवारे देवी माता मंदिर पहुंचेंगे, जहां उनका विसर्जन किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य ग्राम की प्राचीन धार्मिक परंपरा और पुरानी यादों को पुनः जीवंत करना तथा ग्रामीणों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। उक्त जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ द्वारा दी गई।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

