टीकमगढ़। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को लिधौरा तहसील की ग्राम पंचायत स्यावनी में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक मुख्य अतिथि रहे, जबकि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई का निराकरण किया गया।
40 नामांतरण प्रकरणों का मौके पर निराकरण
शिविर में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 75 और पंचायत व अन्य योजनाओं से जुड़े 35 आवेदन शामिल रहे। अधिकारियों ने 40 नामांतरण प्रकरणों में आदेश मौके पर ही हितग्राहियों को सौंप दिए।
दिव्यांग महिला को मिलेगी बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
स्यावनी खास निवासी अंगूरी अहिरवार ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल कागजी कार्यवाही पूरी कर लाभ देने के निर्देश दिए।
इन मुद्दों पर आए आवेदन
ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों में सुधार, भूमि विवाद, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, संबल कार्ड, सड़क निर्माण और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं रखीं। उद्यम संवाद के तहत मेवा कुशवाहा, सरोज यादव समेत पांच हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।
शिविर में जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़, जतारा एसडीएम नीरज खरे, तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

