नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि सबसे पहले हम हनुमान भक्त कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हैं कि आज पहले छिंदवाड़ा के परासिया में उन्होंने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। हजारों महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं के 1500 रु. प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रू. में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना ₹18,000 देगी तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रू. से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रुपये की बचत होगी।महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जी जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज से ही पूरे प्रदेश में जारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जायेंगे। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से कर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा जैसी जानकारियां भरना होंगी। कमलनाथ स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फार्म खाका कथन नहीं है, बल्कि उनका वचन है। मप्र की जनता जानती है कि पिछले 44 साल से राजनेतिक जीवन में कमलनाथ ने जो भी वचन दिया है, उसे पूरा किया है। आज का वचन परासिया में सुंदर कांड के पाठ के बाद स्वयं कमलनाथ ने दिया है। हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि ईश्वर के आशीर्वाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नारी शक्ति को जाये सम्मान योजना के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी। आज की स्थिति देखिए तो दूध के दाम एक साल में 30 प्रतिशत, देशी घी के दाम 25 प्रतिहत, बिजली की कीमतें 200 प्रतिशत अधिक डीजल-पेट्रोल के दाम 60 प्रतिशत अधिक, खाने-पीने की वस्तुएं 100 प्रतिशत से अधिक महंगी हो चुकी है। बच्चों की पढ़ाई की फीस हो, भवन निर्माण सामग्री हो, कपड़ों की कीमत हो, मोबाइल रीचार्ज की कीमत हो, हर चीज की कीमतें आसमान छू रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं को झेलना पड़ता है। कोई भी भारतीय नारी खुद भले ही भूखी सो जाये, लेकिन अपने परिवार और संतान को भूखा नहीं सुलाती। वह सबका कल्याण करने के बाद अपने बारे में सोचती है। इसलिए भारत में नारी को देवी की तरह पूजा जाता है। कमलनाथ इस सारी परिस्थितियों से वाकिफ है, इसलिए उन्होंने नारी सम्मान योजना शुरू की, जिसके तहत आर्थिक सहायता और सस्ते सिलेण्डर के माध्यम से महिलाओं को साल में कम से कम 25 हजार रू. की आर्थिक सहायता प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिल जायेगी। हम अपनी बहनों को बताना चाहते हैं कि नारी सम्मान योजना तो कमलनाथ की और से महिलाओं के सम्मान में दी गई पहली भेंट है। जब कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र आपके सामने आयेगा तो आपको इससे भी महत्वपूर्ण नारी हितैषी योजनाएं देखने को मिलेंगी। आज हम इतना ही कह सकते हैं कि मातृ शक्ति के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सम्मान से जीवन यापन का इंतजाम करने के लिए कमलनाथ कृतसंकल्पित है। आपको याद होगा कि 2018 में जब कमलनाथ की सरकार बनी थी तो कन्याओं के विवाह में दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 51 हजार रू. किया गया था, वृद्ध महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन बढ़ा दी गई थी, विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ा दी गई थी, मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई थी। आप याद करिये कि कमलनाथ ने इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत 100 रू. में 100 यूनिट बिजली उपलब्ध करायी थी। इस योजना को प्रदेश की महिला विरोधी शिवराज सिंह चौहान सरकार ने समाप्त कर दिया। आज स्थिति यह है कि लोगों के हजारों रु. के बिजली बिल आ रहे है आपने वे समाचार देखे होंगे, जहां बिजली का भारी भरकम बिल न चुकाने पर महिलाओं की सिलाई मशीन, टीवी और दूसरे घरेलू सामान शिवराज सरकार ने कुर्क करा लिये। लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है। पांच महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वे सारे वादे पूरे होंगे, जो कमलनाथ जी ने किये है। हमारी बहनों को बस इतना सहयोग करना है कि वे नारी सम्मान योजना का फार्म ध्यानपूर्वक भरें बहनें यह बात भी ध्यान रखें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
कांगेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रू प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा, 15 महीने की या सरकार में महिलाओं के लिये सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई थी, कांगेस सरकार के समय महिला अत्याचारों में आई सर्वाधिक कमी – पी सी शर्मा
Video Player
पार्टी की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना लागू कर दी है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार 500 रु. में गैस सिलेण्डर दे रही है। इसलिए भाजपा के जो लोग आपको पट्टी पढ़ायेंगे कि इन योजनाओं पर अमल करना कठिन है, उनसे कहियेगा कि यह कमलनाथ का वादा है, टूटेगा नहीं। ये कर्मवीर कमलनाथ हैं जो अपनी हर बात पूरी करते है, कोई घोषणावीर शिवराज सिंह नहीं है जिनका काम ही पूरी दुनिया में घूम-घूम कर झूठी घोषणाएं करना है। आइए, हम सब मिलकर आज से नये मध्यप्रदेश के निर्माण में कमलनाथ के हाथ मजबूत करें और हर नारी को उसका सम्मान दिलाये। प्रेस वार्ता मे पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व विधायक ओम रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार केलु उपाध्याय, एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष श्री चौकसे मौज़ूद रहे।00:00
00:00