ब्रजेश रिछारिया बने अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी
टिमरनी- 6 जुलाई 2025 को अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित भदौरिया द्वारा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमहंत गोविंद नारायण चित्रगुप्त की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से बृजेश रिछारिया टिमरनी हरदा को नर्मदापुरम संभाग का सत्य सनातन संघ का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया जाता है। बृजेश रिछारिया साफ सुथरे सनातनी व्यक्ति हैं जो सनातन के प्रचार प्रसार में हमेशा तत्पर रहते हैं। आशा नहीं पूर्ण विश्वास है नर्मदापुरम संभाग में सनातन को गांव-गांव तक इसके सिद्धांतों को अष्टम मार्ग को पहचाने में सफल होंगे। रिछारिया की इस नियुक्ति पर सभी इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

