
बबलू निरापुरे आमला
आमला:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीलेश राठौर ने नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज देशमुख के द्वारा बंधा रोड से मोक्षधाम तक सड़क का भूमिपूजन किए जाने पर कई सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नपा अध्यक्ष ओर कांग्रेसी झूठी वाह- वाही लूटने के चक्कर मे फर्जी भूमिपूजन कर रहे हैं।जबकि यह सड़क भाजपा विधायक योगेश पण्डागरे के द्वारा मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्वीकृत करवाई गई हैं। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और विधायक योगेश पण्डागरे का आभार व्यक्त करते हैं। वही कांग्रेस के इस भूमिपूजन को लेकर आरोप लगाया है कि इस कार्यक्रम में बिना शासकीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कोई सूचना भी नही दी गईं।जबकि सीएमओ सहित इंजीनियर व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन होना था। सड़क निर्माण का वर्कऑर्डर भी नही हुआ है। निर्माण बोर्ड भी लगा हुआ होता हैं जो कि कांग्रेसी व नपा अध्यक्ष के इस भूमिपूजन में दिखाई नही दिया। इस तरह से फर्जी भूमिपूजन कर वाह वाही लूटना बंद करे नपा अध्यक्ष और कांग्रेसी। फर्जी भूमिपूजन करने और अपना श्रेय लेने पर ब्लॉक कांग्रेस व नपा अध्यक्ष का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है।
*नारी सम्मान में नही पहुँची महिला*
वही आज ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा आयोजित नारी सम्मान का कार्यक्रम बंधा रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें महिला नदारद नजर आई। युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राठौर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि माता व बहने कांग्रेस के झूठ को जानती है ओर पहचानती भी है। किसानों का कर्जा माफी का झूठा प्रलोभन देकर सत्ता पाने वालो से अब हमारी माता बहने इनके झूठे वादों के झांसे में नही आने वाली है।इसलिए कांग्रेस के कार्यक्रम में नारी नही पहुँची।
