नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा नर्मदापुरम के जिला प्रवक्ता सुनील साहू ने बताया कि वर्ष 1974 से अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस 12 मई को मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल जिन्होने क्रीमियर युद्ध में घायल सैनिकों की दिनरात सेवा की है, के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। नर्स एक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ-साथ समाज सुधारक का भी कार्य करती है। वह तथा मरीजों की सेवा के लिए दिन-रात अपनी बेहतर नर्सिंग सेवाएं प्रदान करती हैं। इस अवसर पर 12 मई को जिला मुख्यालय, इटारसी एवं सभी ब्लॉक स्तरीय संस्था में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस संस्था प्रभारियों की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। कोई भी महामारी हो शिविर हो या कोविड कॉल नर्सिंग स्टाफ ने अपनी पूर्ण ईमानदारी निष्ठा के साथ समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं।

