बबलू निरापुरे आमला
आमला… उपनगरी बोड़खी स्थित वार्ड क्रमांक 14 से ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा नारी सम्मान योजना का सुभारम्भ किया गया जिसके तहत कांग्रेस सरकार प्रदेश में बनते ही महिलाओ को 1500 रुपए एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का कहा गया है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओ को 1000 रुपए देना का कहकर महिलाओ को परेशान करने का काम कर रही है। शिवराज सरकार महिलाओ से आधार कार्ड व समग्र आईडी के नाम पर घंटो लाइन में ख़डी कर परेशान करने का काम कर रही है जबकि कमलनाथ की सरकार बनते ही महिलाओ को परेशान होना नहीं पड़ेगा ओर किसी प्रकार की शर्ते भी नहीं रहेगी जो की आज शिवराज सरकार में है। शिवराज सरकार अगर महिलाओ का इतना ही सम्मान करती है तो सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं कर सकते है। कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर 500 रुपए से ज्यादा का नहीं था जिसे भाजपा सरकार ने 1100 रुपए से अधिक का कर दिया है। वही प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बहनो को 1500 रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि के रूप में दिए जाएंगे जिसके पंजीयन करना शुरू कर दिया है जबकि 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा कमलनाथ जी ने जो वादा किया है वो हमेशा निभाते है ओर यह वादे भी सरकार बनते ही पुरे किये जाएंगे ओर कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद पदमनी भूम्मरकर, अलका मानकर, अमित हुर्माड़े, रोहित हारोड़े, कांग्रेस नेता छन्नु बेले, वीरेंद्र बर्थे, शाबिर शाह, शेख आबिद राजेश राठौर, प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े,मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।
