इटारसी : विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था द्वारा माँ स्वरूपा संस्था संस्थापक ब्रह्मलीन डॉ शशि प्रभा वर्मा की शक्ति की मूर्ति का अनावरण एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ । अनावरण कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा किया गया । इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग की 40 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा ने एक्यूप्रेशर सेवा रत्न स्व डॉ शशि प्रभा वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मातृ शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा शक्ति की मूर्ति स्थापना से बढ़कर माता का सम्मान नहीं हो सकता । यह एक अनुकरणीय कार्य है ओर इटारसी के लिए स्वर्णिम इतिहास हैं । कार्यक्रम के विशेष अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल ने स्व शशिप्रभा वर्मा के सेवा भावी कार्यों की सराहना की । कार्यक्रम के अध्यक्ष म प्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने माँ की प्रतिमा निर्माण को अभूतपूर्व कार्य बताया ओर सुपुत्र प्रताप सिंह वर्मा की सराहना की । कार्यक्रम समन्वयक अनामिका वर्मा ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया । नारी शक्तियों का सम्मान विशेष अतिथि म प्र तैराकी संघ अध्यक्ष पं पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सर्व ब्राह्मण समाज प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश सदस्यता प्रभारी कन्हैया लाल रैकवार, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, नर्मदा समय जिला ब्यूरो चीफ प्रदीप गुप्ता, बलराम शुक्ला द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीतासरन शर्मा को शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । संस्था संचालक डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने माँ के संघर्ष, प्रेरणा करुणा और त्याग के बारे बताया । इस अवसर पर अतिथि रूप के रूप में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेश कुमार तिवारी, विजय नारायण मिश्रा, उमा सिंह नेगी, नवनीत कोहली, डॉ के सी साहू, डॉ आर बी अग्रवाल, डॉ अचलेश्वर दयाल, डॉ विवेक तिवारी, डॉ रवि गुप्ता, नवील वर्मा, प्रशांत द्वेवेदी, आदित्य वर्मा, मदन मोहन वर्मा, उदय राज वर्मा, अरविंद चंद्रवंशी, राजा प्रजापति, आशीष प्रजापति, प्रमोद शर्मा, आशीष भदौरिया उपस्थित रहे ।
समाज सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, गीत संगीत, नृत्य, नर्सिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस, राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली 40 सम्मानित नारी शक्तियां है :-
राधा दयाल, सोना शुक्ला, वंदना ओझा, अमृता ठाकुर, नीरजा फौजदार, डॉ. अनमोल द्विवेदी, जागृति भदौरिया, बिट्टन बाई शर्मा, राशि खाड़े, रागनी तरेड, श्रद्धा अग्रवाल, रमा चंद्रवंशी, सीमा बरैय्या, डॉ. हंसा व्यास, तुलसा वर्मा, ममता बाजपेयी, रेखा रतनानी, सारिका ठाकुर, मिथिलेश चिचाम, शीशा गोस्वामी, कामिनी जैन, भारती वर्मा, जानकी चौरे, राधिका गौर, प्रीति चौहान, अनुलता भैसारे, सुमित्रा अहिरवार, मरणोपरांत स्वर्गीय अर्चना वर्मा, बेवी राजा बुंदेला, भानु रैकवार, दुर्गा पेद्रांम, सविता वर्मा, उमा शुक्ला, सुनिधि तिवारी, शानवी गुप्ता, आरती राजपूत, ज्योति रानी वर्मा, रेखा मुनिया, रामरती वर्मा ।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील बाजपेयी द्वारा किया गया । कार्यक्रम व्यवस्थापक रानी अवंती स्कूल के उप प्राचार्य देवेंद्र चौरे एवं स्कूल स्टाफ से पूजा यादव, सागर मालवीय, सलोनी कहार, अंजलि कौशल, निकिता बामने, अंजलि कौशल, निर्मला सोनारे का कार्य सराहनीय रहा । कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त अनामिका वर्मा द्वारा किया गया ।




