बबलू निरापुरे आमला
आमला. जिले के अग्रणी आरडी पब्लिक स्कूल में पढऩे और आमला में रहने वाले आदित्य खुराना ने सीबीएसई की कक्षा दसवीं में 81.8 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य खुराना गांधी व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रितेश खुराना एवं रीता खुराना के सुपुत्र है। आदित्य ने अंग्रेजी में 76, हिन्दी 85, गणित 64, विज्ञान 83, सामाजिक विज्ञान में 84 और प्रौद्योगिक में 86 अंक हासिल किये है। आदित्य ने बताया कि वे प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते थे। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। आदित्य ने बताया कि माता-पिता और शिक्षक उन्हें हमेशा पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते है। जिसकी वजह से वे दसवीं कक्षा में इतने अच्छे अंक हासिल कर पाये है।
