टीकमगढ़। बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की 05 दिवसीय भव्य सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 2026 का टीकमगढ़ जिले में दो दिन के लिए आगमन हो रहा है। रथयात्रा के आगमन को लेकर शनिवार 04 अक्टूबर को टीकमगढ़ नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक गार्डन में प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ बालाजी सरकार के पूजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभु चरण सेवक राजेन्द्र तिवारी ने रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रथयात्रा 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे बड़ागांव धसान से जिले में प्रवेश करेगी। वहां से टीकमगढ़ तक जगह-जगह गुरुदेव का भव्य स्वागत किया जाएगा। रथयात्रा की अगवानी और व्यवस्थाओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में गुरुदेव के साथ आ रहे भक्तों के रुकने और भोजन आदि का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। इसी दिन 14 अक्टूबर को समय 09 बजे से पी.जी. कॉलेज परिसर, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ़ में गुरुदेव श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज का भव्य दिव्य दरबार एवं रथयात्रा विश्राम कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन समिति के राजेन्द्र तिवारी, डॉ. राहुल तिवारी, रिक्की तिवारी, प्रवीण तिवारी एवं बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में अनुराग वर्मा,राम गोपाल शर्मा, प्रदीप खरे, महेन्द्र द्विवेदी, जीतू सेन, राजीव जैन, कौशल किशोर भट्ट, अभिषेक खरे रानू, अरुण तिवारी, सौरभ खरे, मिनी तिवारी, चक्रेश सुल्लेरे, नीतू तिवारी, रुचि राजा परमार, दीपक रामचंदरानी, रघुवीर सहाय पस्तोर, प्रकाश अग्रवाल, जगदीश यादव, रामकिशोर तिवारी, बागेश्वर धाम से श्री धीरेंद्र गौर श्री राजेंद्र अवस्थी, श्री राम यादव, राम सिंह यादव, बृजनंदन रावत, अशोक यादव, राज कुमार शुक्ला, प्रकाश महाराज, रामू शर्मा, मकरध्वज उपाध्याय, मुन्ना शर्मा, गोलू ठाकुर, अरुण तिवारी, अनिल विदुआ, दिनेश रिछारिया, महेंद्र अहिरवार, अशोक कुशवाहा, आकाश यादव, बलराम यादव, संतोष प्रजापति, मोतीलाल राजपूत, सोनू यादव, जगदीश यादव, जहर राजपूत, नरेंद्र सिंह ठाकुर, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, विपिन सोनी, गोलू अग्निहोत्री, सौरभ शर्मा, राजकुमार सोनी, अच्छे लाल कुशवाहा मौजूद रहे।

