पुलिस नर्मदापुरम ने एक नाबालिग सहित 05 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गयीं 06 मोटरसाइकिल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है
संवाददाता अरुण कश्यप
नर्मदा पुरम
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरु कारण सिंह.के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा sdop श्री पराग सैनी के निर्देशन मे कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम ने एक नाबालिग सहित 05 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गयीं 06 मोटरसाइकिल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
विगत कुछ दिनों से कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी हो रही थी, मोटरसाइकिल चोरों की तलाश पतासाजी के लिए कोतवाली पुलिस तत्परतापूर्वक कार्य कर रही थी, इसी तारतम्य मैं कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग सहित सलमान पिता शेख जहीर उम्र 19 वर्ष निवासी मालाखेड़ी, मुकेश पिता विष्णु अहिरवार उम्र 22 साल निवासी मालाखेड़ी, सोनू पिता गुलाबदास केवट उम्र 26 साल निवासी बीटीआई रोड नर्मदापुरम से चोरी गई 06 मोटरसाइकिल बरामद कर सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जल दाखिल किया गया है।
मुख्य भूमिका :- उक्त मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक. के साथ उप निरीक्षक प्रवीण यादव, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक,सौरभ जाटव, आरक्षक कपिल, सैनिक राजू विनोदिया की मुख्य भूमिका रही है।
नर्मदा पुरम से अरुण कश्यप की खास खबर
